News

8 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर सहित एक गिरफ्तार

पावटा (राजेश कुमार हाडिया) । स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध शराब, मादक पदार्थ के भण्डारण व परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त ईको कार को जप्त किया है। एसएचओ राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हुए आसूचना संकलन कर 08 कार्टुन अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर सहित अभियुक्त सनोज (39) पुत्र प्रकाश कंजर निवासी गिरवास, खैरथल को गिरफ्तार कर अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त ईको कार नं. आर. जे. 40 सी.बी. 5276 को जप्त कर अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *