News

खुर्जा। कार सवारों ने की फ्लोर मिल संचालक से दो लाख 30 हजार की लूट

खुर्जा। कोतवाली नगर क्षेंत्र के पहासू रोड़ स्थित शिल्पा गार्डन के समीप आटा फ्लोर मिल संचालक से कार सवार लोगों ने मारपीट करते हुए नगदी और दो मोबाइल फोन लूट लिये। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


खुर्जा नगर के पहासू रोड़ स्थित शिल्पा गार्डन के पास अखिलेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता और अंश गुप्ता अपने कार्य से आ रहे थे की तभी शिल्पा गार्डन के पास एक शिफ्ट कार ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी और हाथापाई करते हुए उनके एप्पल और सेसमसंग कंपनी के मोबाइल के साथ ही दो लाख तीस हजार की नगदी लूट ली। पीड़ित ने 112 को काॅल किया और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
इस संबध में पीडित के भाई अतुल गुप्ता ने बताया कि उनके भाई और पुत्र अपने कार्य से दशहरा बाले दिन लौटकर आ रहे थे कि तभी एक कार ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिये गये। जिसके बाद उनके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट की गइ। और उनके दो मोबाइल फोन और नगदी लूटकर भाग गये। पुलिस ने लूट में मामला 309 में दर्ज कर लिया है।
इस संबध में पुलिस से जानकारी फिलहाल प्राप्त नहीं हुयी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *