News

KHURJA NEWS : राजवती उर्फ रज्जो की संदिग्ध हालात में मौत

बुलंदशहर, बुलंदशहर के खुर्जा देहात थानाक्षेत्र के शाहवाजपुर भाल गांव में गुरुवार को 50 वर्षीय राजवती उर्फ रज्जो की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश और दो दिन पहले हुए विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने राजवती के साथ मारपीट की, जिससे उनकी जान चली गई। हालांकि, डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए हैं।

गांव में पूछताछ के दौरान आसपास के लोगों ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिन लोगों पर परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया है, वे पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *