Live News

पावटा : धर्मवीर पहलवान का कुश्ती कोच प्रशिक्षण हेतु चयन

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। निकटवर्ती ग्राम अजीतपुरा निवासी धर्मवीर पहलवान पुत्र रोहिताश धानका का चयन स्पोर्टस अथोरिटी ऑफ इण्डिया (एसएआई) द्वारा पंजाब के पटियाला में संचालित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में कुश्ती कोच प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हुआ है। धर्मवीर 04 दिसम्बर 2023 से 24 जनवरी 2024 तक कुश्ती कोच का प्रशिक्षण प्राप्त करेगें। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अन्तर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच गुरू राजकुमार पहलवान को दिया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *