Politics

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 : वसुंधरा राजे का किला ढहा, कांग्रेस की जबर्दस्त जीत

झालवाड़. राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में हाड़ौती क्षेत्र में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के इलाके में झालावाड़ नगर परिषद में बीजेपी की करारी हार हो गई है. यहां कांग्रेस ने बीजेपी के गढ़ को ढहाते हुए स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है. कांग्रेस ने जिले के कुल आठ निकायों में से चार में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है. इनमें झालावाड़ नगर परिषद में बीजेपी की हार ने सबको चौंका दिया है, कांग्रेस ने झालावाड़ नगर परिषद के अलावा, भवानी मंडी, खानपुर और डग में भी बहुमत प्राप्त कर लिया है. वहीं बीजेपी केवल झालरापाटन, अकलेरा और मनोहरथाना निकाय में जीत दर्ज करा पाई है. झालावाड़ जिले की पिड़ावा नगर पालिका में किसी को भी साफ जनादेश नहीं मिला है। वहां आम आदमी पार्टी किंग मेकर की भूमिका में आ गई है.

झालावाड़ नगर परिषद के कुल 45 वार्डों में से कांग्रेस ने 29 में शानदार जीत दर्ज कराते हुए स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है. यहां बीजेपी महज 13 वार्डों में सिमट गई है. यहां एक वार्ड में आम आदमी पार्टी और दो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है. यहां पहले बीजेपी का बोर्ड था. लेकिन कांग्रेस ने उसे ढहा दिया है. झालावाड़ नगर परिषद की जीत से कांग्रेस खासा उत्साहित है. वह इसे अपनी बड़ी जीत बता रही है. झालवाड़ नगर परिषद झालावाड़-बारां लोकसभा सीट का हिस्सा है. यहां से वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह पांच बार से सांसद है. उनसे पहले पांच बार इस लोकसभा क्षेत्र से राजे सांसद रह चुकी हैं.

वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले की झालरापाटन विधानसभा सीट से विधायक हैं. वहां पर बीजेपी अपना बोर्ड बनाने जा रही है. झालरापाटन नगर पालिका चुनाव में भाजपा को बहुमत मिल गया है. वहां भाजपा को 22 और कांग्रेस 8 सीटें मिली हैं. 5 सीट पर आम आदमी पार्टी जीती है. बीजेपी को इसके अलावा अकलेरा और मनोहरथान पालिका में भी सफलता मिली है. अकलेरा नगर पालिका में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 8 सीटें मिली हैं. वहां दो सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज कराई है. मनोहरथाना में बीजेपी को 20 में से 11 सीटें मिली हैं. वहां कांग्रेस को केवल 6 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. तीन पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं.

कांग्रेस के खाते में झालवाड़ नगर परिषद के अलावा भवानी मंडी, डग और खानपुर निकायों में सफलता मिली है. भवानी मंडी में कांग्रेस को 26, बीजेपी को 13 और 1 सीट पर निर्दलीय की जीत हुई है. खानपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को 18 और भाजपा को 7 सीटें मिली हैं. डग में कांग्रेस को 14 सीटें और भाजपा को केवल 6 सीटें मिली हैं. पिड़ावा नगर पालिका में किसी भी पार्टी को साफ बहुमत नहीं मिला है. लेकिन वहां कांग्रेस बढ़त में है. कांग्रेस को 8 और बीजेपी को केवल 6 सीटें मिली हैं. वहां अब आम आदमी पार्टी के किंग मेकर की भूमिका में है. उसे पांच सीटें मिली है. एक सीट पर निर्दलीय जीता है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *