News

500-500 रुपए के नोटों सजी कांवड़ लेकर निकला भक्त

सावन का आज पहला दिन है। गुरुवार सुबह से ही वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत सभी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी हैं। काशी में बाबा विश्वनाथ का फूलों से श्रृंगार किया गया। मंगला आरती के बाद से अब तक 50 हजार से अधिक भक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

सुबह साढ़े 8 बजे सीएम योगी काशी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले काल भैरव के दर्शन कर आरती की। इसके बाद बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और भस्म चढ़ाई। वह काशी की गलियों में भी घूमे। दुकानदारों से पूछा- “इंतजाम में कोई कमी तो नहीं है?” उन्होंने एक दुकान में बैठे बच्चे को दुलारा। उसे चॉकलेट दी।

योगी ने अफसरों को निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में कोई दिक्कत न हो। बता दें कि पिछले साल की तरह इस बार भी पूरे सावन काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन पर रोक रहेगी।।

इधर, प्रदेश की सड़कों और हाईवे पर कांवड़ियों का रेला दिखने लगा है। मुजफ्फरनगर में एक कांवड़िया 500 रुपए के नोटों से सजी कांवड़ लेकर पहुंचा। वहीं, एक कांवड़िया अपनी बुजुर्ग दादी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गाजियाबाद पहुंचा है। वह दिल्ली जा रहा है। उधर, बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर अहम बैठक चल रही है। इसमें डीजीपी राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव एसपी गोयल और 9 जिलों के डीएम शामिल हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *