Dailynews

यूपी में NEET री-एग्जाम में छात्रा बेहोश, कलावा-ज्वेलरी उतरवाई

यूपी में रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2026 का री-एग्जाम हो रहा है। 3.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के लिए सेंटर्स पर सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक एंट्री दी गई। एग्जाम सेंटर्स पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

एंट्री के दौरान अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, वैलिड फोटो पहचान-पत्र, फोटो और साइन के मिलान के बाद बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया गया। आजमगढ़ में अभ्यर्थियों को जूते-मोजे और बालों की चेकिंग के बाद ही सेंटर्स में एंट्री दी गई। गोरखपुर में लड़कियों के जूड़े खुलवाकर चेकिंग की गई।

नोएडा में कैंडिडेट्स का कलावा, ज्वैलरी उतारवा ली गई। झांसी में ईयररिंग पहनकर पहुंचे युवक को प्रवेश से रोक दिया गया। लखनऊ में गलत सेंटर पर पहुंची छात्रा को पुलिसकर्मियों ने अपनी कार से सही परीक्षा केंद्र पर समय रहते पहुंचाया। बरेली में परीक्षा के दौरान छात्रा बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सहारनपुर में अभ्यर्थी विदुषी चौधरी ने कहा- जब पेपर लीक हुआ तो रोने लगी थी। दोबारा पढ़ाई करनी पड़ी। वहीं, प्रेरणा ने बताया कि पेपर लीक पर NTA को एक्शन लेना चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसा न हो। इससे बच्चों की मेहनत बेकार हो जाती है। इससे पहले, जीपीएस लगी गाड़ियों से पेपर एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचाए गए। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। प्रदेश के 59 जिलों में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम सवा 5 बजे तक होगी। इस बार 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया है।

यूपी में कैंडिडेट्स को रोडवेज बसों के किराए में 50% छूट दी गई है। इससे पहले, 3 मई को NEET परीक्षा हुई थी, लेकिन पेपर लीक के चलते 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। लखनऊ में एक छात्रा पहुंची तो पता चला कि वो गलत सेंटर पर आ गई है। पुलिसकर्मियों ने छात्रा को अपनी कार से सही परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया।

बरेली में नीट-यूजी परीक्षा के दौरान एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। मुंशीनगर थाना इज्जतनगर निवासी छात्रा तन्वी परीक्षा दे रही थी, तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी।

परीक्षा कक्ष में मौजूद परीक्षकों और केंद्र प्रशासन ने तत्काल छात्रा को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

पुलिस ने छात्रा के परिजनों को मामले से अवगत करा दिया है। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

गोरखपुर में नीट परीक्षा कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 21,358 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों के रुमाल तक की जांच की गई। छात्राओं के जूड़े खुलवाकर भी चेकिंग की गई।

गलत सेंटर पहुंची छात्रा को विभूतिखंड थाने में तैनात SI चेरियन सिंह और महिला कॉन्स्टेबल चांदनी यादव ने उसके सही सेंटर लेकर गए थे। दोनों ने कार से समय रहते उसे गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज गोमतीनगर पहुंचा दिया। वहां उसकी एंट्री हो गई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *