News

खुर्जा में छात्र का शव पंखे से लटका मिला

खुर्जा में एक 15 वर्षीय छात्र का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान कक्षा आठ के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार दोपहर को सामने आई, जब तरुण घर में अकेला था।

छात्र की मां, जो घरों में चौका-बर्तन का काम करके परिवार का भरण-पोषण करती हैं, दोपहर लगभग 1 बजे काम खत्म करके घर लौटीं। उन्होंने मुख्य दरवाजा बंद पाया। दरवाजा खोलकर जब वह अंदर गईं, तो भीतर के कमरे का दरवाजा खुला था और तरुण का शव पंखे के फंदे से लटक रहा था।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोर द्वारा यह आत्मघाती कदम गृहक्लेश के चलते उठाने की आशंका जताई जा रही है।

तरुण पढ़ाई के साथ-साथ खुर्जा के कालिंदी कुंज में अपनी नानी की चाय की दुकान पर भी हाथ बंटाता था। रोजाना की तरह वह सुबह भी नानी के पास दुकान पर गया था और वहां से लौटने के बाद उसने यह कदम उठाया।

मृतक का परिवार मूल रूप से खुर्जा के ही एक गांव का रहने वाला है और पिछले दो वर्षों से प्रीत विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। छात्र के पिता मजदूरी करते थे, जिनकी लगभग एक वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है। पिता की मौत के बाद, उसका बड़ा भाई (18) सिकंदराबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी कर मां का हाथ बंटा रहा है।

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *