सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ अधिकारी को मारी गोली, तो बांग्लादेश भाग गया चंद्रनाथ का हत्यारा?
Suvendu Adhikari PA Murder LIVE: पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. भाजपा नेताओं ने इस घटना को पूर्व नियोजित राजनीतिक हत्या करार देते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. वहीं, पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह ठंडे दिमाग से की गई सुनियोजित हत्या है. उन्होंने दावा किया कि वारदात से पहले दो से तीन दिनों तक रेकी की गई और उसके बाद पूरी योजना के तहत हमला किया गया. अधिकारी ने कहा कि पुलिस जांच शुरू कर चुकी है और कुछ अहम सुराग भी मिले हैं. उन्होंने कहा, ‘हम इस घटना से बेहद दुखी हैं और इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है. दिल्ली से पार्टी का पूरा शीर्ष नेतृत्व लगातार जानकारी ले रहा है. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) ने मृतक के परिवार और पुलिस अधिकारियों से बात की है. विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा विधायक और नेता यहां पहुंचे हैं. पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और जांच जारी है.’
जानकारी के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ को मध्यमग्राम के पास गोली मारी गई थी, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई. पश्चिम बंगाल पुलिस ने जांच के सिलसिले में एक वाहन को जब्त किया है. घटनास्थल से जिंदा कारतूस और खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं. फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर वाहन और अन्य सबूतों की जांच कर रही है. वहीं, सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति को ’15 साल के महा-जंगलराज’ का परिणाम बताते हुए कहा कि भाजपा अब ‘गुंडों की सफाई’ का काम शुरू करेगी. हालांकि, उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील भी की. उन्होंने कहा, ‘हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और हमारे सांसदों-विधायकों की मदद करने वालों से कहना चाहते हैं कि वे कानून अपने हाथ में न लें. किसी को भी असुरक्षित महसूस नहीं होने दिया जाएगा और सभी को न्याय मिलेगा.’ उन्होंने बताया कि मृतक का शव फिलहाल अस्पताल में है और पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा जाएगा. भाजपा ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाने का आश्वासन भी दिया है. घटना में घायल लोगों के इलाज की व्यवस्था भी की गई है.
मौके पर पहुंचे डीजीपी
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी इस घटना को “बेहद दुखद” बताते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता (Siddh Nath Gupta) घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं और जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ताने भी इस घटना को पूर्व नियोजित राजनीतिक हत्या बताया. उन्होंने कहा कि चंद्रा लंबे समय से सुवेंदु अधिकारी की राजनीतिक टीम का अहम हिस्सा थे और कई चुनाव अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे थे. दासगुप्ता ने आरोप लगाया कि चुनावी हार स्वीकार नहीं कर पाने वाली पराजित पार्टी के इशारे पर यह हमला किया गया. उन्होंने कहा, ‘यह कोई आकस्मिक घटना नहीं थी, बल्कि पूरी योजना के तहत की गई राजनीतिक हत्या थी. हमलावरों को चंद्रा की गतिविधियों और उनके मार्ग की पूरी जानकारी थी. यह राजनीतिक बदले की भावना से किया गया हमला है.’ हालांकि, उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से बदले की कार्रवाई से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की.
सुवेंदु अधिकारी पीए मर्डर लाइव: पश्चिम बंगाल की राजनीति में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और उनके करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ के संबंधों को लेकर नई चर्चाएं सामने आई हैं. दोनों के बीच पिछले करीब आठ वर्षों से गहरा राजनीतिक और व्यक्तिगत जुड़ाव रहा था. चंद्रनाथ रथ को सुवेंदु अधिकारी का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता था, जिन्होंने विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक जिम्मेदारियों में उनकी मदद की. जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ पूर्व भारतीय वायुसेना कर्मी थे. उनका मूल निवास चांदीपुर में था और वे पूर्व मेदिनीपुर जिले के ईश्वरपुर क्षेत्र से जुड़े हुए थे. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा Rahara Ramakrishna Mission से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय वायुसेना में सेवा दी. साल 2019 में जब सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री बने, तब चंद्रनाथ रथ को जल संसाधन विभाग में उनका निजी सहायक नियुक्त किया गया. तृणमूल कांग्रेस में रहते हुए भी चंद्रनाथ, सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी माने जाते थे. राजनीतिक समन्वय, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यालय संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. भाजपा में शामिल होने के बाद भी चंद्रनाथ रथ लगातार सुवेंदु अधिकारी के साथ जुड़े रहे. विपक्ष के नेता के रूप में सुवेंदु अधिकारी के कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने कार्यालय की कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं और पार्टी संगठन के स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई.
सुवेंदु अधिकारी पीए मर्डर लाइव: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. इस एसआईटी की अगुवाई आईजी स्तर के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे. जांच टीम में विभिन्न जिलों और यूनिटों के अनुभवी पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी पूरे हत्याकांड की विस्तृत जांच करेगी और हत्या के पीछे की साजिश, हमलावरों के नेटवर्क तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी. जांच एजेंसियां तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.
सुवेंदु अधिकारी पीए मर्डर लाइव: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ की हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है. गुरुवार सुबह सीआईडी पश्चिम बंगाल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया. बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने मध्यमग्राम के पास चंद्रनाथ को गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जांच एजेंसियां हत्या के पीछे की साजिश, हमलावरों की पहचान और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं. मामले को लेकर राज्य की राजनीति भी गरमा गई है.
सुवेंदु अधिकारी पीए मर्डर लाइव: सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. बीजेपी नेता राहुल सिन्हा मौके पर पहुंचे और तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. राहुल सिन्हा ने कहा कि राजनीतिक हताशा में हिंसा की साजिश रची गई है और दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि एक-एक खून का हिसाब कानूनी तरीके से लिया जाएगा और असली आरोपियों तक पहुंचने के लिए पार्टी कानूनी लड़ाई लड़ेगी. उन्होंने कहा कि उल्टा लटकाने का काम 9 तारीख से हम करेंगे.
suvendu adhikari pa murder live, suvendu adhikari pa murder, suvendu adhikari pa murder news, suvendu adhikari pa live, suvendu adhikari pa murder update, suvendu adhikari pa murder bengal, suvendu pa murder live, suvendu adhikari pa shot dead live, suvendu adhikari reaction on pa murder, suvendu adhikari’s pa murder news, suvendu adhikari pa killing live, suvendu adhikari pa shot dead news today live, suvendu adhikari live, suvendu adhikari news live, suvendu adhikari live news, suvendu adhikari pa

