Dailynews

UP : दूल्हें ने शादी के दौरान दुल्हन को थमा दिए नकली गहने

अम्बेडकरनगर: एक घर में शादी की जोर शोर से तैयारियां चल रही थीं. कहीं पूड़ी तो कही मिठाइयां बन रही थीं. हर सब हंसी ठहाके की गूंज थीं. इस बीच ढोल नगाड़ों के साथ बारात भी पहुंच गई. फिर दूल्हे राजा का स्वागत किया गया और दुल्हनियां का इंतजार खत्म हुआ. सबकुछ सही चल रहा था. स्टेज पर दूल्हा को देख दुल्हन भी खुश थी. दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई फिर आई बारी डाल रस्म की. पर फिर दूल्हे ने कुछ ऐसा किया, जिससे दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया. दरअसल, डाल पर दूल्हे ने नकली जेवर चढ़ा दिए.

यह है मामला

मामला अंबेडकरनगर के कटका के खानपुर हुसैनाबाद लखनिया गांव का है. गांव निवासी गिरीश चंद्र निषाद की बेटी की शादी चार मई को तय थी. मंगलवार की शाम बाराबंकी के जैतपुर क्षेत्र के हरख गांव से सूरज व उसके परिवार के लोग बरात लेकर पहुंचे थे. द्वारचार की रस्म के बाद हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में शुरू हुईं. बुधवार भोर तीन बजे फेरे होने से पहले सिंदूरदान की रस्म के समय दूल्हे के पिता ओमप्रकाश ने चढ़ावे के जेवर गिरीश चंद्र को सौंपे. गहनों की चमक अजीब लगने पर वहां मौजूद घर की औरतों ने जेवर नकली होने की शंका जताई.

इसकी जांच करने के लिए जब जेवरों को हाथ से रगड़ा गया तो पीला रंग छूटने लगा. बाद में पता चला कि जेवर पीली धातु के हैं. इसके बाद वधू पक्ष के लोग भड़क गए और दूल्हे सूरज, उसके भाई सावन सहित अन्य बरातियों को बंधक बना लिया. यह देख दूल्हे का पिता ओम प्रकाश भीड़ को चकमा देकर जेवर लेकर भाग निकला. स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए दूल्हे व रिश्तेदारों को थाने ले आई. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की के पिता ने तहरीर दी है. दोनों पक्षों से वार्ता के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. लड़की के पिता गिरीश ने यह भी आरोप लगाया कि दूल्हा सूरज और उसका भाई सावन खुद को गौतम जाति का बता रहे थे, जबकि दूल्हे के फूफा व बिचौलिये भूपेंद्र ने निषाद बताकर शादी तय कराई थी. बाद में घरातियों ने दूल्हे की भाभी आरती, बुआ गुड़ा देवी, बहन आरती और फूफा की बेटी अनमोल सहित अन्य लोगों को भी पुलिस के हवाले कर दिया है. दुल्हन के पिता ने वर पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और शादी के खर्च का हर्जाना भरने की मांग की है.

Tags- up news, vk news up, up ki news, up news channel, #couples, supernatural tales

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *