News

खुर्जा के गांधी रोड़ पर अवैध अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने से बच रहें नगर पालिका के ईओ

खुर्जा। नगर पालिका क्षेंत्र के अतिव्यस्त्म गांधी रोड़ पर अतिक्रमण इस कदर हावी है कि दुकानदारों ने फुटपाथ को ही किराये पर उठाना शुरू कर दिया है। दुकान के आगे फड लगाने वालो से दौ सौ से लेकर तीन सौ रूपये डेली लिये जाते है। और परेशानी से जुझती है जनता, जिन्हें पैदल चलने तक की जगह नहीं मिलती है।

खुर्जा नगर का गांधी रोड़ और सुभाष रोड़ पर अतिकमण इस कदर हावी है कि 5 मिनट के सफर में कभी कभी 30 मिनट तक लग जाती है। कुछ दुकानदारों ने सड़क तक अतिक्रमण कर रखा है तो कुछ ने करवा रखा है। दुकान के आगे पालिका के फुटपाथ तक पर अवैध कब्जा होना शुरू हो गया है। लेकिन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की निद्रा टूटने का नाम ही नहीं ले रही है। लोगों की शिकायत पर भी एक्शन नजर नहीं आ रहा है। लोगों का पहले सड़क पर चलना दूभर था। अब फुटपाथ पर पैदल नहीं चल पाते है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *