Crime News

नोएडा में 3 लोगों से 50 लाख की ठगी

ऑनलाइन निवेश और टेलीग्राम टास्क के नाम पर तीन लोगों से 50.30 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए संपर्क कर ठगों ने मोटा मुनाफा और कमीशन का झांसा दिया। रकम जमा कराने के बाद आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग से ट्रेडिंग के नाम पर 18.09 लाख ठगे

सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी निवासी बुजुर्ग को 15 जनवरी को व्हाट्सएप पर एक युवती का मैसेज आया। बातचीत के बाद उन्हें ट्रेडिंग करने की सलाह दी गई और एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया।

ग्रुप एडमिन ने खुद को ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताकर निवेश पर अधिक रिटर्न का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर बुजुर्ग ने एसीएमक्यूटी और ब्रुकफी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर 18.09 लाख रुपए निवेश कर दिए। 3 फरवरी 2026 को रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपी गायब हो गए।

सेक्टर-41 निवासी युवक, जो मूल रूप से झारखंड के धनबाद का रहने वाला है, से टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया गया। ठगों ने ऑनलाइन कपड़े और जूते बेचने पर आकर्षक कमीशन का लालच दिया। शुरुआत में छोटा मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता और बाद में 14.44 लाख रुपए जमा करा लिए। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *