News

यूपी : 5 दिन बारिश का अलर्ट: 43 शहरों में कोहरा, विजिबिलिटी शून्य

Share News
5 / 100

यूपी में आज से फिर मौसम करवट लेगा। कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। 19 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सुबह 43 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सहारनपुर में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए चले। ठंड के चलते गाजियाबाद में 8वीं क्लास तक के बच्चों की 18 जनवरी तक छुट्‌टी कर दी गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण फिर कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

सोमवार को फतेहपुर सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो सप्ताह में पांच पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। कानपुर आने वाली 57 ट्रेनें देरी से पहुंचीं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 15 जनवरी से फिर बारिश की संभावना है। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण सर्दी बनी है। त्रिकोणीय विक्षोभ के चलते बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ेगी।

मेरठ में सर्दी का सितम जारी है। सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 20 डिग्री तक रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक अभी सर्दी का असर बना रहेगा। शीत लहर से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मंगलवार सुबह धुंध छाई रही, दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है।

5 दिनों तक कोहरे की मार भी रहेगी सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। दिन में भी धुंध रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, विक्षोभ लगातार आ रहे हैं, जिसके कारण परिसंचरण की स्थितियां बनी हुई हैं। सर्दी से राहत की संभावना नहीं है।

57 ट्रेनों पर कोहरे की मार, एक हजार ने लौटाए टिकट घने कोहरे के चलते सोमवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कोहरे और धुंध में फंसकर 57 ट्रेनें देरी से सेंट्रल पहुंची। इस दौरान पूछताछ केंद्र और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ जमा रही। 980 यात्रियों ने टिकट वापस कराए।

दिल्ली दरभंगा स्पेशल और प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस लगभग 9 घंटे, बरौनी नई दिल्ली और कालिंदी 6-6 घंटे देरी से सेंट्रल पहुंची। वहीं नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत ढाई घंटे, शताब्दी सवा घंटे देरी से पहुंची।

ये प्रमुख ट्रेनें लेट रहीं

  • 12302 हावड़ा राजधानी ढाई घंटे लेट
  • 12314 सियालदह राजधानी 3 घंटे लेट
  • 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3:30घंटे लेट
  • 02569 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल 4 घंटे लेट
  • 02570 नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल 8.30 घंटे लेट
  • 51814 लखनऊ झांसी पैसेंजर 3 घंटे लेट
  • 14 118 प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस 8.45 घंटे लेट
  • 22416 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत ढाई घंटे लेट
  • 22635 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत 1 घंटे लेट
  • 12302 हावड़ा राजधानी ढाई घंटे लेट
  • 12404 शताब्दी एक्सप्रेस सवा घंटे लेट
  • 12314 सियालदह राजधानी 3 घंटे लेट
  • 14 117 कालिंदी एक्सप्रेस 6 घंटे लेट
  • 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3:30घंटे लेट
  • 02569 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल 4 घंटे लेट
  • 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 6 घंटे लेट
  • 02570 नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल 8.30 घंटे लेट
  • 51814 लखनऊ झांसी पैसेंजर 3 घंटे लेट

5 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *