छात्रा का नहाते समय VIDEO बनाया
पीड़ित छात्रा राजकीय पॉलिटेक्निक की अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसने FIR दर्ज कराई। उसमे बताया- कॉलेज जाने के लिए 1 मई की सुबह करीब छह बजे वह अपने घर में नहा रही थी। उसी दौरान पड़ोसी युवक रितिक ने कथित तौर पर मोबाइल फोन से उसका चोरी-छिपे वीडियो बना लिया।
कानपुर में पड़ोसी युवक ने छात्रा का नहाते समय वीडियो बना लिया। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। कह रहा है कि शिकायत वापस नहीं ली तो तुम्हें और तुम्हारे बाप को बदनाम कर दूंगा।
छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रितिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा का कहना है कि घटना से मैं मानसिक तनाव में हूं और मेरी पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। धमकी से मुझे अपना भविष्य अंधकारमय लग रहा है।
छात्रा ने बताया- जैसे ही उसकी नजर युवक पर पड़ी और उसने विरोध किया, आरोपी मौके से भाग गया। उसने बताया- जब मैं और परिवार के लोग पड़ोसी से शिकायत करने पहुंचे तो वो लोगे हमें उल्टा ही डांटने लगे। आरोपी की मां और पिता ने धमकाना शुरू कर दिया। मैंने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की।
आरोपी के परिवार वालों ने धमकी दी कि अगर शिकायत वापस नहीं ली तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा और तुम्हे और तुम्हारे बाप को बदनाम कर दूंगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ पुलिस आयुक्त से मिली और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आयुक्त के आदेश पर चकेरी थाने में 10 मई को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

