Hindi News LIVE

कौन हैं सोनीपत के 2 शूटर, जिन्होंने एक्टर टाइगर श्रॉफ पर भी चलाई थी गोलियां

सोनीपत. मुबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने के तीन आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार किए गए हैं. इसमें दो आरोपियों हरियाणा के रहने वाले हैं. स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों ने एक ट्रेन से इन तीनों की गिरफ्तारी की है.

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के दो शूटरों की पहचान हो गई है. इसमें सोनीपत के गोहाना का एक शूटर 17 साल का है.  दूसरे शूटर की पहचान ⁠रेहान पुत्र रिशुद्दीन अंसारी ईदगाह कॉलोनी, सदर, सोनीपत के रूप में हुई है.  रेहान पर पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए थे और इस पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज था. रेहान कई दिनों से घर से गायब था. ये सभी नेपाल भागने की फिराक में थे. तीसरा आरोपी ⁠ऋतिक कुमार उर्फ रोशन पुत्र रामू बिहार का रहने वाला है. ये सभी  लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए हैं.

ईदगाह कॉलोनी में रेहान के पिता रिहसुद्दीन रहते हैं और उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि  पिछले करीब 12 से 13 साल से रेहान और मां के साथ संपर्क नहीं है. रेहान और उसका छोटा भाई अपनी मां के साथ रहते थे. पिता ने बताया कि उन्हें बेटे की इस कथित वारदात के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी. पिता बताते हैं किबेटे को नौवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद आगे पढ़ने के लिए भी समझाया था, लेकिन उसने पढ़ाई छोड़ दी. रेहान को उन्होंने, उनके पास आकर काम सिखाने की बात भी कही थी, लेकिन वह उनके पास आने के लिए तैयार नहीं हुआ.

पिता के बयान के मुताबिक, करीब चार से पांच महीने पहले उन्हें रेहान के खिलाफ आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले की जानकारी मिली थी. बताया गया कि गोहाना में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और बाद में उसे जमानत मिल गई थी. पिता के अनुसार, उस समय रेहान की मां उसे छुड़वाकर ले गई थीं.
रेहान के पिता ने बताया कि जमानत पर बाहर आने के बाद वह घर से यह कहकर निकला था कि गुरुग्राम में जाकर वेल्डिंग का काम सीखेगा. पिता के मुताबिक, उन्हें अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर वह इस तरह के गंभीर मामले में शामिल हो सकता है. पिता का कहना है कि अगर उनका बेटा दोषी पाया जाता है, तो कानून के मुताबिक उसे सजा मिलनी चाहिए. रेहान की मां एक निजी कंपनी में काम करती है. वह अपने मां और मौसी के साथ अपने मामा के घर रहता है.

इसके अलावा, एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत जिले के रेरकलां गांव का रहने वाला है. साल 2022 में नौकरी करने के लिए दुबई गया था.  2024 में वह डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंच गया. अनिल पंडित के माता-पिता फिलहाल गांव में नही रहते है और वह करनाल के तरावड़ी में रहते है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *