Live News

SE से बोलीं महिलाएं- स्मार्ट मीटर हटाओ वरना चूड़ी पहन लो

मेरठ में स्मार्ट मीटर को लेकर गुस्सा थमता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को विद्युत विभाग के विशेष कैंप में मीटर को लेकर फिर हंगामा हो गया। गुस्साई महिलाओं ने कैंप पर मौजूद अफसरों को चूड़ी भेंट कर दी जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

पहले जानते हैं क्या है पूरा मामला जिले में बड़े स्तर पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम चल रहा है। जैसे-जैसे मीटर लगते जा रहे हैं वैसे-वैसे लोगों की शिकायतें बढ़ गई हैं। मोहनपुरी की महिलाएं पिछले काफी समय से विरोध दर्ज करा रही है। शुक्रवार को उनके सब्र जवाब दे गया और उन्होंने न्यू मोहनपुरी स्थित बिजली घर पर हंगामा कर दिया।

बिजली घर पर लगाया गया था कैंप स्मार्ट मीटर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पीवीवीएनएल के द्वारा शुक्रवार को न्यू मोहनपुरी स्थित बिजली घर पर विशेष कैंप लगाया गया था। जैसे ही मोहनपुरी की महिलाओं को इसकी भनक लगी, वह बिजली घर पहुंच गई और अधिकारियों का घेराव कर दिया।

महिलाओं ने SE को भेंट की चूड़ियां बिजली घर पर हंगामा कर रही महिलाओं को मौके पर मौजूद अफसर ने समझाने की कोशिश की लेकिन मैं समझने को तैयार नहीं थी। उनका केवल यही कहना था कि जल्द से जल्द उनके घर से स्मार्ट मीटर हटाया जाए। मौके पर मौजूद सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अरशद खान ने बात करने की कोशिश की तो महिलाओं ने उन्हें चूड़ियां भेंट कर दी।

मोबाइल चलाता देख भड़की महिलाएं बिजली घर पर महिलाओं की भीड़ लगी थी। हर किसी के हाथ में बिजली के बिल थे। सभी का पारा चढ़ा हुआ था। हंगामा के बीच विद्युत विभाग के अफसर अपने मोबाइल में व्यस्त हो गए। यह देख महिलाओं का पारा चढ़ गया। उन्होंने सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के हाथ से मोबाइल छीन लिया और चूड़ियां थमा दी।

पुलिस की भी नहीं सुनी महिलाओं ने सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर को बंधक बनाने की सूचना पर सिविल लाइन थाने की पुलिस भी बिजली घर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन महिलाओं ने उनकी भी नहीं सुनी। दोनों अफसरों को वहीं पर बंधक बना लिया और बिजली घर से बाहर नहीं आने दिया। करीब 4 घंटे तक बिजली घर पर हंगामा होता रहा।

महिलाएं बोली- लिख कर दो नहीं कटेगी बिजली हंगामा बढ़ता जा रहा था और राहत की कोई उम्मीद अफसरों को दिखाई नहीं दे रही थी। उन्होंने कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन महिलाएं मीटर हटाने पर अड़ी थीं। बाद में वह मांग करने लगी कि अफसर लिख कर दें कि बिल जमा ना होने पर 15 दिन तक बिजली नहीं कटेगी। वह सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर से लिखित गारंटी मांग रही थीं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *