News

KHURJA ; जैनिथ पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का भव्य आयोजन

ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के निदेशक माननीय श्री राहुल राठी जी एवं मैनेजर मैम श्रीमती नीलम राठी जी ने किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय में आमंत्रित सभी माताओं का तिलक एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रधानाचार्या श्रीमती गीता डैंग जी एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता शर्मा जी को मंच पर आमंत्रित कर दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सबसे पहले कुछ चयनित माताओं को मंच पर आमंत्रित कर नृत्य की प्रस्तुति की गई, जिसे सभी ने खूब सराहा। इसके बाद माताओं एवं बच्चों के लिए रोचक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, इसके पश्चात माँ और बच्चों की संयुक्त डांस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। “Choose the Product and Dance on the Theme” नामक विशेष गेम भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने दिए गए प्रोडक्ट की थीम पर शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में पेपर डांस एवं रैंप वॉक प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। जिनमें माताओं ने पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ भाग लिया।
अंततः माताओं एवं बच्चों को फूड स्टॉल्स की ओर आमंत्रित किया गया, जहाँ उनके लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। इसी के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह आयोजन सभी माताओं, बच्चों एवं विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत यादगार एवं आनंददायक रहा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *