Dailynews

यूपी में 5 DM बदले, आधी रात 38 IAS ट्रांसफर: 3 से छीनी जिले की कमान

यूपी सरकार ने शुक्रवार देर रात 38 IAS अफसरों के तबादले किए। इनमें 5 जिलों के DM भी शामिल हैं। बिजनौर के DM उमेश प्रताप सिंह, मुजफ्फरनगर के उमेश मिश्रा और सीतापुर के राजा गणपति आर को जिलों से हटाकर शासन में तैनाती दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, CM योगी इनके कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। इनकी जगह प्रथमेश कुमार को सीतापुर, सुनील सिंह को मुजफ्फरनगर और जोगिंदर सिंह को बिजनौर का DM बनाया गया है।

वहीं, सिद्धार्थनगर के DM गौरव सिंह सोगरवाल और महराजगंज के DM शिवशरणप्पा जीएन को दूसरे जिलों की कमान सौंपी गई है। गौरव को महराजगंज और शिवशरणप्पा को सिद्धार्थनगर भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ये तबादले किए गए हैं। एक ही पद पर तीन साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों को हटाया गया है। यूपी सरकार ने तीन जिलों के DM को हटाकर शासन में नई तैनाती दी है। सीतापुर के DM रहे राजा गणपति आर को निदेशक, सूडा बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर के DM रहे उमेश मिश्रा को विशेष सचिव, नगर विकास और बिजनौर के DM रहे उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राजधानी में शहरी विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और अवैध निर्माण पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी अब CM कार्यालय के भरोसेमंद अफसर को सौंपी गई है। वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, गोरखपुर के CDO शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *