News

नोएडा में 2 युवकों को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार

नोएडा के सेक्टर-18 में कहासुनी के बाद कैब ड्राइवर ने दो युवकों को कार के बोनट पर लटकाकर गाड़ी दौड़ा दी। भीड़ भाड़ वाली सड़क पर हुई इस घटना का 16 सेकेंड का वीडियो रविवार को सामने आया। वीडियो में दोनों युवक बोनट पर लटके खुद को संभालने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जबकि कमर्शियल कार का ड्राइवर गाड़ी रोकने के बजाय तेज रफ्तार में आगे बढ़ाता नजर आ रहा है।

इस दौरान सड़क पर चल रहे दूसरी गाड़ियां भी टक्कर की चपेट में आ जाते हैं। आगे जाम जैसी स्थिति बनने पर ड्राइवर कैब रुकता है। इसके बाद एक युवक नीचे उतरकर गाड़ी का दरवाजा खोलने की कोशिश करता दिखाई देता है।

घटना थाना सेक्टर-20 क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कैब और उसके मालिक की पहचान के लिए गाड़ी को ट्रेस कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस यह पता लगा रही है कि युवकों और कैब ड्राइवर के बीच विवाद किस बात पर हुआ और किन परिस्थितियों में दोनों युवक बोनट पर लटके। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामला का संज्ञान लिया गया है। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने टीम गठित कर दी है। साक्ष्य संकलित करते हुए मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *