News

बुलंदशहर : नवरात्रि के दौरान मिले गोवंश के अवशेष, हिंदू संगठनों में आक्रोश

बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में नवरात्रि के पवित्र दिनों के दौरान सैकड़ों किलो गोवंश के अवशेष मिलने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सोमवार दोपहर 2 बजे घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने मामले में कथित रूप से शामिल मुख्य आरोपियों, स्थानीय मीट फैक्ट्री संचालकों, ट्रांसपोर्टरों और इमलिया गांव के प्रधान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका/NSA) के तहत कार्रवाई करने, उनकी अवैध संपत्तियों को कुर्क करने और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो हिंदू समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

प्रदर्शन के अंत में हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी प्रखर पांडेय को सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल, प्रशासन क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *