दिल्ली क्राइम: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप
दिल्ली में एक बड़े अफसर की बेटी का घर में ही मर्डर हो गया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ रेप भी किया गया है। दक्षिणपूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में घटना के बाद हड़कंप मच गया है।
Delhi Crime News: दक्षिणपूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक IRS अधिकारी की बेटी की उसके घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि हत्या से पहले युवती से दुष्कर्म भी किया गया है. उसके बाद मोबाइल चार्जर की तार से उसका गला घोंटा गया. मृतका की उम्र 21 साल बताई जा रही है.
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस की शक की सुई उस नौकर पर टिकी है, जिसे हाल ही में काम से निकाला गया था. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से तहकीकात कर रही है.

