Dailynews

अलीगढ़ : गौकशी के दो आरोपित गिरफ्तार, जांच में गोमांस की पुष्टि

अलीगढ़ में चण्डौस कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गौकशी के दो आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर चण्डौस सत्यवीर सिंह ने बताया इस्लाम उर्फ भूरा पुत्र मुस्ताक निवासी जनपद बरेली और खुर्जा स्थित मीट फैक्ट्री के मालिक अनवर हुसैन खां निवासी खुर्जा को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

गौरतलब है कि 16 जनवरी 2026 की देर रात हिंदूवादी कार्यकर्ता प्रिंस चौहान निवासी ओगीपुर और संजय सिसोदिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने चण्डौस दौरऊ मार्ग पर गांव अमृतपुर के समीप एक मैक्स लोडर में गोमांस होने का संदेह जताते हुए सूचना पुलिस को दी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैक्स और गाड़ी चालक और उसके साथी को पकड़ कर कोतवाली ले आए थे। इस दौरान गाड़ी के अंदर करीब 200 किलो मांस पॉलीथिनो में पैक था ।

जिसके बाद उपनिरीक्षक विनेश कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर संदिग्ध मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे और अन्य मांस को गड्ढे में दफन कराकर नष्ट करा दिया था।

जांच को भेजे गए संदिग्ध मांस की जांच रिपोर्ट आने पर गोमांस होने की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और दो आरोपितों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *