News

बुलंदशहर : सिपाही ने स्क्रैप व्यापारी पर तानी पिस्टल

बुलंदशहर में चोरी के विद्युत तार बरामद करने गई पुलिस टीम के एक सिपाही ने स्क्रैप व्यापारी पर पिस्टल तान दी। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस स्क्रैप व्यापारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने पहुंची थी।

पुलिस की यह कार्रवाई हाल ही में पकड़े गए चोरों से मिली जानकारी के आधार पर की जा रही थी। चोरों ने स्क्रैप व्यापारी पवन पर चोरी का सामान खरीदने का आरोप लगाया था। स्थानीय व्यापारी स्क्रैप व्यापारी को हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे थे। इसी विरोध और हंगामे के दौरान सिपाही द्वारा पिस्टल तानने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि पुलिस ने स्क्रैप व्यापारी पवन को हिरासत में ले लिया था। जब उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया जा रहा था, तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और गाड़ी को घेर लिया। एसपी सिटी के अनुसार, इस विरोध के दौरान आत्मरक्षा के लिए पुलिसकर्मी सचिन तोमर ने अपनी पिस्टल निकाल ली। यह घटना बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के ककोड़ कस्बे के मोहल्ला मेन बाजार में हुई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *