News

बुलंदशहर में युवक की हत्या कर बोरे में फेंका शव

बुलंदशहर में सिकंदराबाद नगर के खुर्जा रोड स्थित एक नाले में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बोरे में बंद एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान गांव सलेमपुर कायस्थ निवासी 18 वर्षीय विपिन के रूप में हुई है। जो ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस को विपिन के गले पर रस्सी जैसे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों का कहना कि युवक की हत्या करके शव को बोरे में भरकर फेंका गया। उन्होंने पुलिस पर कार्यवाई न करने का आरोप लगाया है। सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पूरी घटना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिकंदराबाद नगर के खुर्जा रोड पर हुई। दरअसल मंगलवार सुबह एक बंद पड़ी फैक्ट्री के पास नाले में एक बोरा पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खुलवाया तो उसमें विपिन का शव मिला। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक विपिन तीन भाई और एक बहन थे। जिसमें युवक की बड़ी बहन सपना (उम्र 21) ने बताया 20 वर्षीय विपिन जो अविवाहित था। रविवार को अपनी दो बहनों और गांव की अन्य महिलाओं को फैक्ट्री क्षेत्र में काम पर छोड़ने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

काफी तलाश की गई। तलाश के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो सोमवार देर रात परिजनों ने सिकंदराबाद कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सिकंदराबाद कोतवाली के बाहर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

उनका आरोप है कि पुलिस ने परिजनों को बिना बताए ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या शक जताया है, जिसके साथ कुछ दिन पहले विपिन की कहासुनी हुई थी। मृतक की बहन सपना ने आरोप लगाया कि उसका भाई तीन दिन से लापता था और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सपना का कहना है कि जिस व्यक्ति पर उन्हें शक था, उसे परिजनों ने खुद पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन उन्हें डर है कि वह जमानत पर छूट जाएगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर रस्सी जैसे निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंका गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *