बुलंदशहर : पिता ने बेटी से किया रेप, प्रधान ने भी बनाया हवस का शिकार
बुलंदशहर पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। 5 साल तक उसका रेप करता रहा। बेटी ने परिवार को इसकी शिकायत की, तो सभी ने उसे नासमझ समझकर बात को टाल दिया। बाद में उसने गांव के प्रधान को पूरी बात बताई। प्रधान ने भी न्याय दिलाने की बजाय नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आखिरकार पीड़िता ने एसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने पीड़िता का मेडिकल कराने और मामले की जांच करने का आदेश दिया है। घटना जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर कोतवाली देहात के एक गांव की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिता ने अश्लील हरकतों के कई आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए हैं। कुछ अन्य लड़कियों के साथ भी उसकी अश्लील तस्वीरें हैं।
कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली युवती (18) सोमवार सुबह 10:30 बजे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के कार्यालय पहुंची। एसएसपी को लिखित शिकायत करते हुए युवती ने बताया- उसका पिता बीते 5 साल से उसके साथ रेप कर रहा है। पिता रात में जबरन उसके साथ सोता है और अश्लील हरकतें करता है। पीड़िता ने कई बार अपने भाई और परिवार के अन्य लोगों को बताया, लेकिन उसे छोटी और नासमझ बताकर उसकी बातों पर विश्वास नहीं किया गया। इसकी जानकारी होने पर पिता ने घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी और जान से मारने की धमकी देने लगा।
पीड़िता ने बताया- उसके आरोपी पिता ने अश्लील हरकतों के कई आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए हैं। कुछ अन्य लड़कियों के साथ भी उसकी अश्लील तस्वीरें हैं। आरोपी पिता बार-बार अश्लील तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देता है।
4 महीने पूर्व उसने पूरे मामले की जानकारी गांव के प्रधान को दी। पर ग्राम प्रधान ने भी न्याय दिलाने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। किसी को रेप की बात न बताने की धमकी दी और पिता से बात कर घर से निकलवाने का आश्वासन दिया। पर वह लगातार बात को टालता रहा। पीड़िता की पूरी आपबीती सुनने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने तुरंत महिला पुलिस को बुलाकर पीड़िता का मेडिकल कराया और उसे काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप महिला केंद्र भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने का आदेश दिया।
पीड़िता का कहना है कि जब उसे कहीं से मदद नहीं मिली तो वह घर से निकलकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पीड़िता तीन बहनों में दूसरे नंबर की है और उसके दो भाई भी हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने भी करीब चार महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

