Religion

Sawan Vrat: सावन सोमवार व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतियां

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है. इस पूरे महीने में शिवभक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ, अभिषेक और व्रत करते हैं. खासकर सावन के सोमवार को व्रत रखने की परंपरा है. मान्यता है कि सोमवार का व्रत रखने और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. हालांकि व्रत के दौरान खान-पान से जुड़ी कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी माना गया है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के सोमवार का व्रत केवल भूखे रहने का नाम नहीं है, बल्कि इस दौरान मन, वचन और खान-पान की शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है. आध्यात्मिक गुरु पंडित हरिमोहन शर्मा के अनुसार व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को कुछ चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.
सावन में व्रत रखने वाले श्रद्धालु दूध, दही और दूध से बनी अन्य चीजों के सेवन से परहेज कर सकते हैं.हालांकि अलग-अलग परंपराओं में व्रत के नियम अलग हो सकते हैं.

सावन के दौरान बारिश के कारण चारों तरफ हरियाली बढ़ जाती है. धार्मिक परंपराओं में इस महीने हरी सब्जियों के सेवन से परहेज करने की मान्यता भी मिलती है. इसके पीछे एक व्यावहारिक कारण भी बताया जाता है. बारिश के मौसम में हरी सब्जियों और पत्तेदार साग में कीड़े-मकौड़े या सूक्ष्म जीवों के होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में व्रत रखने वाले लोग हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना पसंद करते हैं.

सावन के सोमवार का व्रत रखने वालों को केवल खान-पान ही नहीं, बल्कि अपने आचरण पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन, सात्विक भोजन और सकारात्मक विचार रखना शुभ माना जाता है. क्रोध, छल-कपट और किसी के प्रति गलत भावना से बचने की बात कही जाती है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *