News

हनी चौधरी हत्याकांड का खुलासा, 5 नाबालिग गिरफ्तार

बुलंदशहर में रविवार शाम 6 बजे हनी चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अनिकेत सागर को पुलिस एक दिन पहले मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा मोहल्ले का है।

शुक्रवार रात चाकू से गोदकर की थी हत्या

गांव मौसमगढ़ निवासी जीत सिंह के बेटे हनी की शुक्रवार रात करीब 11 बजे देवीपुरा इलाके में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं। पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के मामन रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के फार्म हाउस के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आम के बाग की तरफ से एक संदिग्ध बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने भागने की कोशिश की। बाइक फिसलने के बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी अनिकेत सागर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई थी। पुलिस ने आगे की जांच और सर्विलांस की मदद से हत्याकांड में शामिल पांच बाल अपचारियों को भी गिरफ्तार किया। सीओ सिटी अनिल कुमार शाही ने बताया कि मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद जेल भेजा जा चुका है।

बाल अपचारियों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।हनी की हत्या से उसके परिवार में शोक है। पुलिस मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *