अलीगढ़ में CM योगी ने ITM कॉलेज का निरीक्षण किया
सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ पहुंच गए हैं। वे यहां करीब 393 करोड़ रुपए की 10 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही वे जनसभा को संबोधित कर शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें देंगे।
अलीगढ़ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज पहुंचे। जहां से उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।
इसके बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग (PWD) की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में पुराने और नए विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले की विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करेंगे।
समीक्षा बैठकों के बाद मुख्यमंत्री राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश मैदान) पहुंचेंगे। जहां वे अलीगढ़ सदर, कोल विधानसभा क्षेत्र और नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। इसके बाद मंगलवार सुबह वे अलीगढ़ से हाथरस के लिए रवाना होंगे। AMU के वेलिंगडन पवेलियन ग्राउंड पर सीएम योगी का हेलिकॉप्टर उतरा। यहां से निकलकर कलेक्ट्रेट में सीएम समीक्षा करेंगे। दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1:30 से 2 बजे तक राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। यहां से दोपहर 2:30 से 3:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के PWD के पुराने और नए विकास कामों की बड़ी समीक्षा बैठक लेंगे।
इसके बाद कलेक्ट्रेट में ही जिले के विकास कामों और कानून-व्यवस्था की कानूनविदों व अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। यहां से राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश मैदान) मैदान पहुंचेंगे।
यहां वे अलीगढ़ सदर, कोल विधानसभा और नगर निगम के विभिन्न विकास कामों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद नुमाइश मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

