खुर्जा में भाजपा ने एमएलसी चुनाव की तैयारी,संगठनात्मक बैठक
खुर्जा में एमएलसी स्नातक और शिक्षक चुनावों को लेकर सोमवार को भाजपा की एक संगठनात्मक बैठक हुई। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में हुई इस बैठक में जिला अध्यक्ष विकास चौहान मुख्य अतिथि थे।
आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले इन चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा ने अध्यक्षता की, राम दिवाकर ने संचालन किया। शिक्षक और स्नातक मतदाता भी शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष चौहान ने शिक्षकों के हित में भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाया। इनमें कैशलेस इलाज और नए कैंपस खोलने की प्रक्रिया आसान बनाना शामिल है। उन्होंने दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा को समर्थन देने की अपील की।
बैठक में चुनाव संयोजक सुरेश शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजीव बंसल, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, नगर महामंत्री नवीन माहौर, नगर मीडिया प्रभारी प्रांशु बंसल, आईटी प्रभारी प्रिंस पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, नगर मंत्री सर्वेंद्र पंडित, मनीष गोयल, सुनील गौतम, नगर उपाध्यक्ष त्रिवेंद्र राजोरा, सोनू पंडित, तथा प्रमुख कार्यकर्ता रामबाबू शर्मा, श्याम दिवाकर और सतीश दिवाकर सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे । सभी ने 23 अक्टूबर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत का संकल्प लिया।

