News

नोएडा में एक करोड़ की धोखाधड़ी

फेज-वन थाना क्षेत्र में एक बैंक प्रबंधक पर कंपनी के खाते से धोखाधड़ी कर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा रकम हड़पने का आरोप लगा है। कंपनी निदेशक की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से पुलिस ने बैंक प्रबंधक नरेंद्र कुमार समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कंपनी का खाता खुलवाने के बाद बढ़ाया भरोसा

सेक्टर-2 स्थित हरित रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौरभ राणा ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। आरोप है कि करीब 2014 में नरेंद्र कुमार ने खुद को इंडियन बैंक का प्रबंधक बताते हुए कंपनी का दौरा किया था। उन्होंने कंपनी का बैंक खाता खुलवाने और बैंकिंग काम में मदद करने की बात कही।

इसके बाद कंपनी का बैंक में खाता खुल गया। निदेशक आरटीजीएस और दूसरे बैंकिंग काम के लिए शाखा में जाने लगे। आरोप है कि करीब 4-5 साल में नरेंद्र कुमार ने कंपनी के लोगों का इतना भरोसा जीत लिया कि उन्हें केवल हस्ताक्षर किए हुए चेक भी दिए जाने लगे। पत्नी के खाते में वेतन लेने लगा

आरोप है कि नरेंद्र कुमार ने कंपनी के लेखा संबंधी काम में मदद करने का भरोसा दिलाया। इसके बदले वह अपनी पत्नी के खाते में वेतन लेने लगा। बाद में कंपनी के बैंक खातों से रकम अलग-अलग लोगों के खातों में ट्रांसफर की जाने लगी।

6 खातों में ट्रांसफर किए रुपए

कंपनी के अनुसार, अप्रैल 2026 में आंतरिक जांच के दौरान लेनदेन की जानकारी सामने आई। जांच में पता चला कि

नरेंद्र कुमार के खाते में 61.41 लाख रुपए, रेनू अग्रवाल के खाते में 10 लाख रुपए, मीनाक्षी श्योराण के खाते में 3 लाख रुपए, संजय चौहान के खाते में 8 लाख रुपए, लोकेंद्र कुमार के खाते में 5.10 लाख रुपए, राहुल कुमार के खाते में 16.50 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। इन सभी रकम को जोड़ने पर कुल 1 करोड़ 4 लाख 1 हजार 484 रुपए होते हैं।

कंपनी का आरोप है कि इस लेनदेन को छिपाने की भी कोशिश की गई। पुलिस अब बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *