Dailynews

CO की गाड़ी को टक्कर मारकर भागा बिल्डर का बेटा

झांसी में पुलिस की घेराबंदी के बीच फिल्मी अंदाज में बलेनो कार के भागने का वीडियो सामने आया। सोमवार शाम को बिल्डर का बेटा दोस्तों के साथ कार लेकर सुनसान एरिया में बांध किनारे पहुंचा। तभी सीओ सिटी प्रिया सिंह भी वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बिल्डर का बेटा कार बैक करके वहां से भाग निकला।

कार पर नंबर प्लेट नहीं थी, शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। इससे शक होने पर चीता मोबाइल के सिपाही ने पीछा किया। आगे रेलवे क्रॉसिंग बंद थी, तो कार बैक होकर वापस आई। रोकने की कोशिश कर रहे सिपाही की बाइक को उड़ा दिया। इसके बाद सीओ प्रिया सिंह और इंस्पेक्टर ने कार का पीछा किया।

बिल्डर के बेटे ने पुलिस अफसरों की दोनों गाड़ी को भी टक्कर मारी। करीब एक घंटे तक फिल्मी अंदाज में वह कार लेकर इधर-उधर भागता रहा। पुलिस पीछे लगी रही। कार चला रहे युवक ने राहगीरों को भी रौंदने की कोशिश की। इस बीच इंस्पेक्टर बंदूक तानकर कार के सामने खड़े हो गए।

पुलिस ने गांववालों की मदद से सोमवार रात करीब 9 बजे कार चालक बिल्डर के बेटे और उसके 4 दोस्तों को अरेस्ट कर लिया। सभी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरमधा बांध का है। इस घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र सिमरधा बांध पर मूर्ति विसर्जन होना है। इसलिए सीओ सिटी प्रिया सिंह और सीपरी बाजार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जय प्रकाश चौबे पुलिस टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस बांध पर पहुंची तो बिना नंबर की बलेनो कार तेजी से बैक हुई और भाग निकली।

शक होने पर सिपाही अखिलेश पटेल ने चीता मोबाइल से कार का पीछा किया। आगे रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। तब कार यू टर्न होकर वापस आई और चीता बाइक को टक्कर मार दी। सिपाही ने किसी तरह अपनी जान बचाई। थोड़ी देर बाद कार वापस बांध की ओर पहुंची।

तब सीओ और इंस्पेक्टर ने अपनी गाड़ी से कार का पीछा किया। जंगल की वजह से आगे रास्ता बंद था। कार लौटकर आई और सीओ और इंस्पेक्टर की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार दोबारा भाग निकली।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *