Crime News

गाजियाबाद : दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस पर लगाया तहरीर बदलने का आरोप

गाजियाबाद में कक्षा 6 की छात्रा से दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने दरोगा पर तहरीर बदलने का आरोप है। जिसमें जो तहरीर पुलिस को दो, उस पर केस दर्ज न करके पीड़ित परिवार से दूसरी तहरीर लिखवाई।

इस मामले में शनिवार को पीड़ित छात्रा अपनी मां के साथ पुलिस से मिली। साथ तहसील में भी कार्रवाई की मांग की। छात्रा की मां ने कहा कि यदि हमें इंसाफ नहीं मिला तो हम यहीं पर मर जाएंगे, आत्म्दाह कर लेंगे।

मोदीनगर थाना क्षेत्र की की एक कॉलोनी निवासी13 वर्षीय कक्षा 6 की पढ़ाई कर रही है, छात्रा 24 अप्रैल को एक मकान में नग्न अवस्था में मिली थी। परिजनों ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी। परिजनों का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने तहरीर बदलवाकर छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। छात्रा का आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर मेरे साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने सिर्फ छेड़छाड़ की तहरीर लिखवाकर केस दर्ज कर लिया।

यह कहा छात्रा ने

मुझे दुकान पर मिले थे, उसके बाद मैं उनके घर गई। मुझसे कहा कि तुझे बुखार है। मैंने कहा कि मुझे बुखार नहीं है। मुझे कोल्डड्रिक पिलाई, मुझे एक टेबलेट खिला दी। इसके बाद मुझे होश नहीं रहा। फिर मेरे साथ गलत काम किया। पीड़िता ने कहा कि जब मेरी मम्मी आई तो मम्मी ने मुझे कपड़े पहनाए थे। जब हम थाने गए तो थाने में बोल बोलकर तहरीर लिखवाई।

शनिवार को किशोरी के परिजन मोदीनगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस जान बुझकर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। हंगामा करते हुए परिजन दिल्ली मेरठ मार्ग पर आए और सड़क पर बैठ गए। इसी बीच पुलिस ने उन्हें सड़क से हटा दिया।

मां बोली- यहीं मर जाएंगे

नाबालिग छात्रा की मां ने कहा कि मेरी बेटी सुबह 7 बजे घर से गई थी। हमारी सुनवाई नहीं हुई। एक आरोपी पकड़ा गया, दूसरा घूम रहा है। अगर हमें इंसाफ नहीं मिला तो मैं यही मर जाउंगी। हम यही आग लगा लेंगे। हम तहसील में ही आग लगा लेंगे। मेरी बेटी नग्न हालत में मिली थी।

छात्रा की मां ने कहा यदि सामूहिक दुष्कर्म की धारा ना बढ़ाई तो अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर देंगे। एसीपी मोदीनगर ने भास्कर वर्मा ने बताया कि नाबालिग ने मजिस्ट्रेट के समक्ष छेड़छाड़ होने की बात के बयान दिए थे। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *