Dailynews

45 मिनट में सराय काले खां से पहुंचाएगा पलवल

डीएनडी-जैतपुर-फरीदाबाद-पलवल-सोहना एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खबर आ गई है. इस कॉरिडोर के खुलने का इंतजार कर रहे लोगों को ये तोहफा बस मिलने जा रहा है. जिससे दिल्ली के सराय काले खां से पलवल और सोहना तक का सफर महज 45 मिनट में पूरा हो जाएगा. इसका अंतिम हिस्सा पूरा हो गया है. साउथ दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सोमवार को यह जानकारी दी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक ट्रायल के दौरान सराय काले खां से सोहना और पलवल तक की यात्रा का समय पीक आवर्स में सामान्य तीन घंटे से घटकर महज 40-45 मिनट रह गया है. सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल जल्द ही इस कॉरिडोर का उद्घाटन कर सकते हैं.

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ता है कॉरिडोर
बिधूड़ी ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ हाल ही में इस हिस्से का निरीक्षण किया है. उस समय एनएचएआई द्वारा लोड टेस्टिंग और अन्य तकनीकी मूल्यांकन चल रहे थे. एक बार पूरी तरह चालू होने पर यह कॉरिडोर दिल्ली को हरियाणा के फरीदाबाद, सोहना और पलवल जैसे प्रमुख स्थानों से तेजी से जोड़ेगा. यह एक्सप्रेसवे सराय काले खान से जैतपुर और मीठापुर होते हुए फरीदाबाद तक जाता है और आगे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ता है. डीएनडी-फरीदाबाद-सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे (एनएच-148ए) का कुल हिस्सा 59 किलोमीटर लंबा है, जबकि डीएनडी फ्लाईवे से जैतपुर तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 9 किलोमीटर का एक खंड है. डीएनडी-जैतपुर सेक्शन दिल्ली को सीधे एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ता है, जबकि आसपास के हिस्से फरीदाबाद और केएमपी एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी देते हैं.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *