Dailynews

3 महीने पहले लव मैरिज, पति की मौत, 7वीं मंजिल से कूदी पत्नी

गाजियाबाद पति की मौत से आहत पत्नी ने 7वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शव जैसे ही घर पहुंचा। बदहवास पत्नी ने एक नजर देखा और फिर बालकनी से छलांग लगा दी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पति का नाम अभिषेक अहिलवाली और पत्नी का नाम अंजलि अहिलवाली थी।

अभिषेक की उम्र 25 जबकि अंजलि की 23 साल थी। दोनों ने 3 महीने पहले यानी 30 नवंबर 2023 को लव-मैरिज की थी। हुआ यूं कि कपल दिल्ली चिड़ियाघर घूमने गया था। वहां पति के सीने में दर्द हुआ। अस्पताल ले जाया गया, वहां उसकी मौत हो गई थी। घटना कौशांबी थाना क्षेत्र में वैशाली सेक्टर-तीन की एलकॉन सोसाइटी की है।

पुलिस के मुताबिक, फ्लैट नंबर-702 में अभिषेक और अंजलि साथ रहते थे। सोमवार को दोनों दिल्ली चिड़ियाघर घूमने गए। वहां अचानक अभिषेक की तबीयत खराब हुई। परिजनों ने उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती कराया। हॉस्पिटल में परिजनों के पहुंचने के बाद अंजलि घर लौट आई। इलाज के दौरान शाम करीब 6 बजे अभिषेक की मौत हो गई। अभिषेक एक एनजीओ में काम करते थे।

सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे अभिषेक का शव घर पर लाया गया। इससे पहले पत्नी अंजलि को मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। पति का शव देखते ही अंजलि होश खो बैठी। वो फ्लैट की बालकनी से 7वीं मंजिल से नीचे कूद गई। अंजलि अपार्टमेंट के नीचे खड़ी कार पर गिरी और फिर जमीन पर गिर गई।

इससे उसका काफी खून बह गया। घायल अंजलि को तुरंत मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत देख उसे दिल्ली सफदरजंग हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह अंजलि की भी मौत हो गई। रिश्तेदारों ने बताया कि अभिषेक और अंजलि एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। परिजनों की सहमति के बाद दोनों ने शादी की। एलकॉन सोसाइटी में उनका खुद का फ्लैट था।

अभिषेक की मौसी रेनू ने बताया, ‘कल अभिषेक पत्नी के साथ चिड़ियाघर गया था। चिड़ियाघर बंद था। इसलिए वहीं आस-पास घूम रहे थे। अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने अटैक पड़ना बताया। इसके बाद अभिषेक को दूसरे हॉस्पिटल ले गए। वहां शाम करीब 6 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक बहुत अच्छा लड़का था। वो रोते इंसान को हंसा देता था। हमें उसके जाने का बहुत दुख है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *