News

100 की स्पीड में कार पेड़ से टकराई, 3 की हालत गंभीर

बुलंदशहर में तेज रफ्तार ईको कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर है। कार में 8 लोग सवार थे। सभी कासगंज से बेलोन मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सा 2 फीट तक पिचक गया। लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार 100 से ज्यादा रही होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला।

एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर डिबाई तहसील के नरौरा थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान रामदीन (50), उसके बेटे लोकेंद्र (26), पोती प्रगति (1), बड़ी बहू बबिता (36) और ड्राइवर शिव शेखर मिश्रा (55) के रूप में हुई है। रामदीन राजपूत (50) कासगंज के थाना सिडपुरा क्षेत्र के दहेली बुजुर्ग गांव के रहने वाले थे। उनके तीन बेटे हैं। बड़े बेटे प्रवीण और संजय दिल्ली में रहते हैं। छोटा बेटा लोकेन्द्र उर्फ टिंकू (26) गांव में रहता है। रामदीन की तीन बेटियां भी हैं। इनमें से दो की शादी हो चुकी है।

शुक्रवार सुबह रामदीन परिवार के साथ बुलंदशहर के नरौरा के पास बेलोन गांव स्थित सर्वमंगला माता (बेलोन माता) के दर्शन करने जा रहे थे। कार में उनके लोकेन्द्र, बहू ललिता (20), बड़ी बहू बबिता, पोता प्रतीक और पोतियां अनिका (11) प्रगति (1) थीं। कार गांव के ही शिवशेखर मिश्रा चला रहे थे।

हादसे में घायल ललिता ने बताया- उनके पति लोकेन्द्र डिलीवरी एजेंट का काम करते हैं। सभी सुबह 7 बजे माता रानी के दर्शन करने घर से निकले थे। रास्ते में अचानक कार पेड़ से टकरा गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।

जब तक कुछ समझ आता, इससे पहले ही पुलिस और कई लोग मौके पर पहुंच गए। सभी को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मेरे परिवार के बाकी लोग कहां हैं।”

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *