Dailynews

लखनऊ में बॉन्डेड डॉक्टरों पर FIR

लखनऊ में समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड MBBS डॉक्टरों के खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर को विधानसभा के पास अटल चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन के दौरान 70-80 डॉक्टरों ने सड़क जाम कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सरकारी काम में बाधा डाली और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की।

दरअसल, गुरुवार को डॉक्टरों ने समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गले में स्टेथोस्कोप और मुंह पर टेप लगाकर पहुंचे डॉक्टरों ने पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गुहार लगाई। कुछ डॉक्टर सड़क पर लेट गए। डॉक्टरों ने 1090 चौराहे से चेन बनाकर सीएम आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। डॉक्टरों को सड़क पर बैठा देख ACP भी जमीन पर बैठ गए। उन्होंने हाथ जोड़कर डॉक्टरों से धरना खत्म करने की अपील की।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *