Dailynews

Meerut Snake Bite Murder Verdict: पति को सांप से कटवाकर मारने वाली रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा

eerut News: मेरठ में पति की हत्या के बाद सांप बिस्तर पर छोड़कर बड़ी साजिश रचने वाली पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को मेरठ कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा. मृतक अमित की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड अमरदीप की मेरठ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी पेशी. 13 महीनों में आया मेरठ कोर्ट में सनसनीखेज हत्या के मामले में बड़ा जजमेंट.

शुक्रवार को मेरठ के एडीजे-12 कोर्ट में इसकी चर्चित सांप कांड मामले पर सुनवाई हुई. एडीजे जयवीर सिंह नगर फैसला सुनाते हुए इस मामले को रिश्ते की कत्ल बताते हुए इसे गंभीर सजा माना. वहीं, सुनवाई के दौरान रविता और अमरदीप वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े हुए थे. कोर्ट के समक्ष रविता और अमरदीप के खिलाफ 12 गवाहों ने गवाही दी.

दरअसल, 12 अप्रैल 2025 को रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने अमित कश्यप की गला दबाकर हत्या की थी. हालांकि, इस घटना को दूसरे ओर मोड़ने के लिए उन्होंने हत्या के बाद अमित के बिस्तर में सांप छोड़ दिया था. उन्होंने परिजनों और पुलिस को बताया कि सांप के काटने की वजह से उसकी मौत हुई. हालांकि, परिजनों को शक होने पर हत्या का राज खुला.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *