News

बुलंदशहर में आरोपी ने तीन घरों पर की फायरिंग

बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला तालमनगर सीर में गुरुवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। आरोपी ने तीन घरों के बाहर कई राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली जंगले का शीशा तोड़कर सो रहे युवक के बिस्तर में जा धंसी, जबकि दूसरी गोली आर्मी जवान की कार का शीशा पार कर सीट में जा लगी। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे आरोपी मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक और मनमोहन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी के बाद मनमोहन ने फायरिंग की।

सो रहे युवक के बिस्तर में लगी गोली

आरोपी ने सो रहे एक युवक को निशाना बनाकर गोली चलाई। गोली जंगले का शीशा तोड़ते हुए सीधे बिस्तर में जा धंसी। इसके अलावा, आरोपी ने घर के बाहर खड़ी आर्मी जवान की कार पर भी फायरिंग की। गोली कार का शीशा पार कर सीट में जा लगी। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि इलाके में पिछले एक सप्ताह से लगातार फायरिंग की घटनाएं हो रही थीं, लेकिन पुलिस ने समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *