Crime News

लखनऊ : महिला दरोगा ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला दरोगा ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला दरोगा का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद जहर खिलाने और फायरिंग कर जान लेने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की।

गायत्रीपुरम निवासी पीड़िता प्रयागराज में दरोगा पद पर तैनात है। पुलिस को दी तहरीर में बताया उसकी शादी 14 फरवरी 2025 को एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे जातिसूचक टिप्पणियां कर प्रताड़ित करने लगा। वह चौरसिया हैं, जबकि पति ठाकुर है। इसी बात को लेकर आए दिन उसे अपमानित किया जाता था। नौकरी करने को लेकर भी परिवार में विवाद रहता था और उस पर दबाव बनाया जाता था। कुछ समय बाद उसके ससुर का व्यवहार बदल गया और वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर लाइसेंसी हथियार दिखाकर धमकाया।

ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने कोई विरोध नहीं किया। उल्टा सास और ननद ने उसे ही चुप रहने के लिए दबाव बनाया। 19 जनवरी 2026 को उसके पति ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

विरोध करने पर उसे चूहे मारने वाला जहर खिला दिया गया और कमरे में बंद कर दिया गया। किसी तरह उसने अपने पिता को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़िता का आरोप है कि बाद में जब उसके पिता समझौते के लिए ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पति ने लोहे की रॉड से हमला किया और रिवॉल्वर निकालकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार 25 मई की सुबह पति ने उस पर भी फायरिंग की। जिससे वह बाल-बाल बच गई और छत के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई।

वह पिछले चार दिनों से लगातार थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने स्थानीय पुलिस पर ससुराल पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया है। मामले में एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। जांच की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *