वैभव सूर्यवंशी की टीम की बंपर जीत, इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराया
India A vs Afghanistan A live score Tri Nation A Series: नमस्ते न्यूज 18 इंडिया के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इंडिया ए के 319 रन के जवाब में अफगानिस्तान ए की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. त्रिकोणीय सीरीज का ये मुकाबला इंडिया ए के लिए ‘करो या मरो’ का है. मुकाबले में इंडिया ए एकबार फिर टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश आर्या, कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की फिफ्टी के दम पर टीम ने 319 रन का स्कोर बनाया.
इंडिया ए की प्लेइंग XI:
प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कम्बोज, यश ठाकुर
अफगानिस्तान ए की प्लेइंग इलेवन:
इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, बहिर शाह, फर्मानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, मोहम्मद इसहाक (विकेटकीपर), जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फैसल खान अहमदजई, फरीदून दावूदजई
‘करो या मरो’ के मुकाबले में इंडिया ए ने अफगनिस्तान ए को 101 रन से हराते हुए त्रिकोणीय वनडे सीरीज में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है और उसके फाइनल में पहुंचने के चांसेज काफी बढ़ चुके हैं. श्रीलंका पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है. अब कोई बदलाव तभी होगा जब अफगानिस्तान ए अपने आखिरी मैच में श्रीलंका ए को काफी बड़े मार्जिन से हराए.
अब लगता है यहां से मैच सिर्फ औपचारिकता मात्र ही रह गई है. अफगानिस्तान के धड़ाधड़ विकेट गिर चुके हैं. क्रीज पर बल्लेबाज संभल नहीं पा रहे. त्रिकोणीय सीरीज में जब पिछली बार दोनों टीम की टक्कर हुई थी तो मैच का नतीजा डकवर्थ लुईस के आधार पर अफगानिस्तान के पक्ष में गया था. अब 37.2 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 215/9
इंडिया ए की जीत तय नजर आ रही है. 212 रन पर अफगानिस्तान के आठ विकेट गिर चुके हैं. अब्दुल्लाह अहमदजई चार गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए. बाउंड्री पर निशांत सिंधू की गेंद पर प्रियांश आर्या ने शानदार कैच लपका.
क्रीज पर दो नए बल्लेबाज आ चुके हैं. भारत ने काउंटर अटैक किया और अफगानिस्तान के दो सेट बल्लेबाज पवेलियन लौटा दिए. यहां से मैच भारत की मुट्ठी में नजर आ रहा है. 27.1 ओवर में विपराज निगम ने बाहिर शाह को आउट किया, जिन्होंने 52 गेंद में 57 रन बनाए. इससे पहले 24.3 ओवर में अनुकूल रॉय ने फैसल शिनोजादा को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया था. शिनोजादा ने 56 गेंद में 46 रन बनाए. India A vs Afghanistan A Live Score

