4 राशिवाले होते हैं सबसे अच्छे पिता, बेटे-बेटी का रखते खास ध्यान
Father’s Day 2026: फादर्स डे 21 जून रविवार को है. फादर्स डे हर साल जून माह के तीसरे रविवार को मनाते हैं. यह दिन पिता के लिए समर्पित है, जिसमें बच्चे उनको स्पेशल फील कराते हैं क्योंकि वे उनका पालन, पोषण, सुरक्षा, मार्गदर्शन से लेकर वो सबकुछ देने का प्रयास करते हैं, ताकि वो अपने जीवन में सफल हों. हालांकि 12 राशियों में सभी अच्छे पिता नहीं होते हैं. 12 में से 4 राशियां ऐसी हैं, जिसके पुरुष जातक अच्छे पिता साबित होते हैं, वे अपने बच्चों को सुरक्षा, प्यार, अनुभव, सफलता के मंत्र सबकुछ देते हैं.
कर्क वाले होते हैं मदर फिगर
कर्क: कर्क राशि के लोग इमोशनल होते हैं क्योंकि इनकी राशि का स्वामी चंद्रमा है. इस राशि के जातक अपने बच्चों की बहुत केयर करते हैं और उनसे काफी भावनात्मक जुड़ाव रखते हैं, इस वजह से इनको मदर फिगर भी कहा जाता है. ये लोग अपने बच्चों के मन को पढ़ने में माहिर होते हैं, उनके बिना कहे मन की बात समझ लेते हैं. उस अनुसार व्यवहार करते हैं. ये अपने बच्चों के साथ हर घड़ी में साथ देते हैं, चाहें समय अच्छा हो या बुरा, ये फर्क नहीं पड़ता है. ये अगर गलती से बच्चों को डांट भी दें तो थोड़ी देर बाद उनको समझाते हैं और माफी भी मांग लेते हैं. ये लोग अपने परिवार के साथ समय बीताना पसंद करते हैं. परिवार को लेकर काफी सुरक्षात्मक होते हैं.
वृषभ बच्चों को देते हैं सुरक्षा और स्थिरता
वृषभ: वृषभ राशि के जातक भी एक अच्छे पिता होते हैं. ये अपने बच्चों को सुरक्षा और लाइफ में स्थिरता प्रदान करते हैं. इनके पास काफी धैर्य होता है, इसलिए ये किसी भी परिस्थिति में शांत रहते हैं. ये बच्चों पर बेवजह नहीं चिल्लाते हैं, अगर वे गलती करते हैं, तभी टोकते हैं और समझाते हैं. इस वजह से बच्चे भी इनसे काफी लगाव महसूस करते हैं. इस राशि के जातक बच्चों को भावनात्मक रूप से मदद करते हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करते हैं. ये भी अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव होते हैं.
सिंह: सिंह राशिवाले लोग अपने बच्चों के लिए उत्प्रेरक का काम करते हैं. वे उनके आत्म विश्वास का बढ़ाते हैं, इस बात का विश्वास दिलाते हैं कि तुम सबकुछ कर सकते हो. वे अपने बच्चों के दोस्त बनकर रहना पसंद करते हैं. उनके साथ मौज मस्ती करना इनको अच्छा लगता है. इस वजह से बच्चे भी अपने मन की बातें उनके सहज ही शेयर करते हैं. सिंह राशिवाले पिता बच्चों को अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए प्रेरित करते हैं. समय आने पर उनकी सुरक्षा भी करते हैं.
मकर: मकर राशि के जातक अपने बच्चों की जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते हैं. ये लोग चीजों को लेकर काफी प्रैक्टिकल अप्रोच रखते हैं और बच्चों को हमेशा उचित मार्गदर्शन देते हैं. इनको बच्चों का रोल मॉडल कहा जाता सकता है. ये लोग स्वयं अनुशासन प्रिय होते हैं और बच्चों को भी वैसा बनने की सलाह देते हैं. ये बच्चों को कड़ी मेहनत करने और कड़े अनुभवों से सीखने के लिए प्रेरित करते हैं. इनका उद्देश्य बच्चों को जीवन में आत्मनिर्भर और सफल बनाना होता है. इनको बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंता होती है. ये कभी कभी उनके साथ सख्ती करते हैं, लेकिन मन से नरम दिल होते हैं.

