General

दिवाली से पहले घर लाएं जेड प्लांट समेत ये 5 फेंगशुई पौधे

Diwali 2026 Feng Shui Plants: दिवाली का त्योहार सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस खास मौके पर लोग घर की साफ-सफाई और सजावट के साथ ऐसी चीजें भी लाते हैं, जिन्हें सौभाग्य और धन से जोड़कर देखा जाता है. फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक उन्नति और सफलता के प्रतीक माने जाते हैं. जेड प्लांट से लेकर लकी बैम्बू तक, इन पौधों को सही दिशा में रखने से घर की सुंदरता बढ़ने के साथ एक खुशनुमा माहौल भी बन सकता है. ऐसे में आप दिवाली से पहले इन 5 फेंगशुई पौधों को घर या ऑफिस में लाने पर विचार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनके महत्व और इन्हें रखने की सही दिशा के बारे में…

जेड प्लांट – फेंगशुई में जेड प्लांट को सौभाग्य और धन से जोड़कर देखा जाता है. इसकी गोल, सिक्कों जैसी पत्तियां आर्थिक वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं. इसे मनी प्लांट या मनी ट्री भी कहा जाता है. मान्यता के अनुसार, इसे घर या ऑफिस की दक्षिण-पूर्व दिशा में या फिर ऑफिस की मेज पर रखना बहुक शुभ माना जाता है. यह पौधा आसानी से उगाया जा सकता है और इसे अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती.
जेड प्लांट – फेंगशुई में जेड प्लांट को सौभाग्य और धन से जोड़कर देखा जाता है. इसकी गोल, सिक्कों जैसी पत्तियां आर्थिक वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं. इसे मनी प्लांट या मनी ट्री भी कहा जाता है. मान्यता के अनुसार, इसे घर या ऑफिस की दक्षिण-पूर्व दिशा में या फिर ऑफिस की मेज पर रखना बहुक शुभ माना जाता है. यह पौधा आसानी से उगाया जा सकता है और इसे अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती. लकी बैम्बू – लकी बैम्बू को करियर में तरक्की, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. फेंगशुई की मान्यताओं में तीन डंठल खुशी और आठ डंठल धन-संपन्नता से जोड़े जाते हैं. इसे पानी या मिट्टी में आसानी से उगाया जा सकता है. घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में इसे रखा जा सकता है.
स्नेक प्लांट – स्नेक प्लांट की लंबी, सीधी पत्तियां मजबूती, सुरक्षा और निरंतर विकास का प्रतीक मानी जाती हैं. यह कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है और इसे बहुत अधिक पानी की जरूरत नहीं होती. इसे स्टडी रूम, कार्यस्थल या घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा जा सकता है. इसकी मौजूदगी कमरे में हरियाली बढ़ाती है और शांत वातावरण बनाने में मदद कर सकती है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *