News

MLC चुनाव : 17,686 मतदाता करेंगे मतदान, 22 केंद्रों पर बनाए गए 65 मतदेय स्थल

बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया।

जिले में 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 22 मतदान केंद्रों पर 65 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 17,686 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 10,768 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 6,918 मतदाता हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतपेटियों को सील कर सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मेरठ में मतगणना होगी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मतदान केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदाता बिना किसी भय या बाधा के मतदान कर सकें। प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *