News

बुलंदशहर : बूथ पर पहुंचे डीएम कुमार हर्ष

चुनाव आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया गया। बीएलओ अपने तय बूथों पर मौजूद रहे और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए आवेदन लिए पात्र नागरिकों के नाम भी सूची में जोड़ने की प्रक्रिया की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के डायट परिसर में बने बूथ नंबर 294 से 301 तक का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए मिले फॉर्मों की जानकारी ली। कुमार हर्ष ने बीएलओ को निर्वाचन के काम में लापरवाही न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोज मिलने वाले आवेदन और फॉर्म ऑनलाइन दर्ज किए जाएं, ताकि मतदाता सूची समय पर अपडेट हो सके। आवेदन जमा करने वाले हर मतदाता को फॉर्म की रसीद देने को भी कहा।

उन्होंने निर्देश दिया कि ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने के लिए बीएलओ अपनी लॉग-इन आईडी का ही इस्तेमाल करें। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और तहसीलदार अखिल गोयल भी मौजूद रहे। दोनों ने केंद्र की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *