Crime News

नोएडा में जलती चिता से मोनिका का शव निकाला, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

मोनिका के मायके वालों का आरोप है कि पति ने प्रॉपर्टी के लिए मोनिका की हत्या कर दी। शव जलाने का प्रयास किया। घटना गुरुवार शाम की दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी गांव की है। मोनिका की मां रेनू नागर का कहना है कि बेटी मोनिका ने 2.50 पर फोन किया था। फोन कटते ही मैंने अपनी बड़ी बेटी और भांजे को जानकारी दी। मैं भांजा विवेक चौधरी और बेटी खुशी के साथ घोड़ी बछेड़ा गांव पहुंची। लेकिन बेटी के सुसराल पक्ष ने सबूत मिटाने के लिए लाश फॉर्च्युनर से बोडाकी मेट्रो स्टेशन के पीछे ले गए। वहां चिता तैयार की और लाश को जलाने का प्रयास किया।

पुलिस की भनक लगते ही सभी वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने जलती चिता से मोनिका के शव को बाहर निकाला। आग बुझाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शव काफी जल चुका था।

रेनू के भांजे विवेक चौधरी ने बताया कि जब वे गांव पहुंचे तो अनुज चौहान, उसके पिता, भाई और अन्य लोग मोनिका को गाड़ी में ले जा रहे थे। विवेक के अनुसार, उन्होंने गाड़ी का पीछा किया। फॉर्च्युनर के शीशे पर धर्मपाल सिंह चौधरी लिखा था। गैलेक्सी हॉस्पिटल के पास आरोपियों की गाड़ी को रोका, लेकिन पकड़ने की कोशिश करने पर ये लोग टक्कर मारकर फरार हो गए।

मेरठ निवासी रेनू नागर पहले ग्रेटर नोएडा में किराए के मकान में अपनी बेटी के साथ रहती थीं। वहीं पर ही अनुज चौहान ने मोनिका (22) को देखा और 17 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी। मोनिका के पिता महाराज सिंह नागर किसान थे, जिनकी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।

रेनू नागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अनुज ने बेटी को प्यार में फंसाया। इसके बाद दोनों ने 3 महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली।

मेरी बेटी के नाम दुजाना और बरौला गांव में 5 करोड़ की प्रॉपर्टी है। अनुज चौहान और उसके पिता हरेंद्र फाइनेंस का काम करते हैं। अनुज चौहान और उसके परिवार वाले बेटी पर प्रॉपर्टी अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते थे।

एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार ने बताया- मोनिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मौत का कारण रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बॉडी काफी जल चुकी थी। इसलिए बर्न इंजरी ही आई है। हालांकि अभी इसमें डिटेलिंग की जा रही है।

एसीपी प्रशाली गंगवार ने बतायापोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण का पता चल सकेगा। शव इतना जल चुका था कि उससे ये पता लगा पाना मुश्किल था कि मौत कैसे हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *