Hindi News LIVE

Iran-US War Live: खत्म हुआ ईरान-अमेरिका का सीजफायर, ट्रंप का ऐलान, महायुद्ध 2.0 शुरू?

Middle East Conflict Update: अमेरिका ने बुधवार को ईरान पर बड़े सैन्य हमले किए. अमेरिकी सेना ने इन हमलों को शक्तिशाली बताया है. अमेरिका का कहना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे तीन व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में यह कार्रवाई की गई. इस घटना के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाया था. इसी के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के कुछ ठिकानों पर हमले किए. इन सैन्य हमलों से कुछ ही समय पहले अमेरिका ने ईरान को दी गई एक अस्थायी प्रतिबंध छूट भी वापस ले ली. इस छूट के तहत ईरान को जून में हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के आधार पर कच्चे तेल का उत्पादन, बिक्री और आपूर्ति करने की अनुमति मिली हुई थी. यह छूट 21 अगस्त तक लागू रहने वाली थी, लेकिन अमेरिका ने इसे समय से पहले ही समाप्त कर दिया.

अब तक क्या-क्या हुआ?

  • होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन जहाजों, जिनमें कतर और सऊदी अरब के तेल टैंकर भी शामिल हैं, पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान पर शक्तिशाली सैन्य हमले शुरू कर दिए.
  • ईरानी मीडिया के मुताबिक ईरान के सीरिक बंदरगाह शहर, बंदर अब्बास और केश्म द्वीप में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं.
  • अमेरिका ने 17 जून को वॉशिंगटन और तेहरान के बीच हुए अंतरिम शांति समझौते के तहत ईरान को तेल बेचने की दी गई विशेष छूट (वेवर) भी रद्द कर दी है.

ओमान के विदेश मंत्रालय ने बहरीन और कुवैत में हुए हमलों के साथ-साथ होर्मुज जलडमरूमध्य में सऊदी अरब और कतर के दो व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. मंत्रालय ने कहा कि ओमान अपने पड़ोसी देशों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है. बयान में कहा गया कि क्षेत्र में बढ़ता सैन्य तनाव ओमान की सुरक्षा और स्थिरता के लिए भी खतरा बन रहा है. साथ ही, इन हमलों से वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी गंभीर असर पड़ सकता है. ओमान ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव को और बढ़ाने वाले कदमों से बचने तथा बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की अपील की है.

कुवैत ने दावा किया है कि आज तड़के उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाली 2 बैलिस्टिक मिसाइलों और 13 ड्रोन को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक रोककर मार गिराया. अधिकारियों के अनुसार, सभी संदिग्ध हवाई खतरों को समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. फिलहाल घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. अमेरिकी रक्षा मंत्री की पहली इजरायल यात्रा टली. यह यात्रा अमेरिकी रक्षा मंत्री के रूप में पीट हेगसेथ की पहली इज़रायल यात्रा होती. डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर दिए गए सख्त बयान के बाद हेगसेथ की यात्रा टल गई. इस दौरान उनकी इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ से मुलाकात होने की उम्मीद थी. इन सबके बीच इजरायली मीडिया के हवाले से खबरें आ रही हैं कि ईरान पर दूसरे हमले की तैयारी हो चुकी है और ये कभी भी हो सकता है.

यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी (EASA) ने एयरलाइंस को सलाह दी है कि वे 31 अगस्त तक ईरान और इराक के हवाई क्षेत्र में उड़ानें न संचालित करें. एजेंसी ने यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव और हमलों को देखते हुए लिया है. इससे पहले एजेंसी की चेतावनी 8 जुलाई तक लागू थी, जिसमें लेबनान का हवाई क्षेत्र भी शामिल था. इसके अलावा एयरलाइंस को बहरीन, कुवैत, इजरायल, जॉर्डन, कतर, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *