Hindi News LIVE

सम्राट कैबिनेट- नीतीश के बेटे समेत 32 मंत्री बने

सम्राट चौधरी के CM बनने के 22 दिन बाद आज गुरुवार को कैबिनेट का विस्तार किया गया। मेगा इवेंट में नीतीश के बेटे निशांत कुमार समेत 32 मंत्री सम्राट कैबिनेट में शामिल हुए।

नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री हैं। 25 मिनट चले इस कार्यक्रम में एक साथ 5-5 विधायकों ने शपथ ली है।

पहली बार में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह, और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं।

समारोह में PM मोदी भी शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया। मंच पर उनसे हाथ मिलाया, इस दौरान नीतीश कुमार ने पीएम का कंधा पकड़कर हिला दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सीधे राष्ट्रगान बजाया गया, जबकि प्रोटोकॉल के हिसाब से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम् बजाया जाना था।

दो बार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रहे मंगल पांडेय इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली है, खबर है कि पार्टी में उन्हें बड़ी जगह दी जाएगी।

मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े हाईलाइट्स

  • JDU से 3 नए चेहरे- निशांत कुमार, बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता।
  • बीजेपी से 4 नए चेहरे- मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र पासवान, नंद किशोर राम और इंजीनियर शैलेंद्र।
  • सम्राट सरकार का जातीय समीकरण- EBC- 9, OBC-9, दलित-7, सवर्ण-9 और मुस्लिम-1।
  • सम्राट कैबिनेट में 5 महिला मंत्री, इनमें सबसे ज्यादा जदयू से 3 मंत्री हैं।
  • शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान में 3 स्टेज बनाए गए थे।
  • बीजेपी ऑफिस के बाहर हरे राम-हरे कृष्ण का भजन-कीर्तन।
  • पटना में पोस्टर लगे- भगवामय, अंग, बंग और कलिंग।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *