Hindi News LIVE

बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी, नाम लगभग फाइनल!

पटना. बिहार में नई सरकार बनने की कवायद के बीच इस वक्त बड़ी खबर खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है. बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. पार्टी और सहयोगी दलों के बीच सहमति बन चुकी है और अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है. बताया जा रहा है कि नेतृत्व स्तर पर अंतिम मुहर लग चुकी है औ शाम तक इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. नई सरकार के गठन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और मंत्रिमंडल को लेकर भी जल्द तस्वीर साफ हो सकती है.

बता दें, बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी तस्वीर अब लगभग साफ होती नजर आ रही है. 15 अप्रैल 2026 को राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण होना तय माना जा रहा है. इससे पहले ही संभावित मंत्रिमंडल और सरकार के फॉर्मूले की जानकारी सामने आ गई है, जिसने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है. नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 24 मंत्री शामिल हो सकते हैं. बीजेपी कोटे से सीएम सहित 11 मंत्री, जबकि जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम समेत 9 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. सम्राट चौधरी का सीएम बनना लगभग फाइनल है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *