चांदी ₹4,887 गिरकर ₹2.66 लाख पर आई, सोना आज ₹1,246 सस्ता
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 26 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 4,887 रुपए कम होकर 2.66 लाख रुपए पर आ गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,246 रुपए गिरकर 1.58 लाख रुपए हो गया है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
| कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
| 24 | ₹1,57,611 |
| 22 | ₹1,44,372 |
| 18 | ₹1,18,208 |
| 14 | ₹92,202 |
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत
| शहर | 10 ग्राम 24 कैरेट |
| दिल्ली | ₹1,59,040 |
| मुंबई | ₹1,58,890 |
| कोलकाता | ₹1,58,890 |
| जयपुर | ₹1,59,040 |
| भोपाल | ₹1,58,940 |
| पटना | ₹1,58,940 |
| लखनऊ | ₹1,59,040 |
| रायपुर | ₹1,58,890 |
| अहमदाबाद | ₹1,58,940 |
सोर्स: goodreturns 26 मई 2026
सोने की कीमतों का सफर: ₹1.76 लाख से ₹1.58 लाख तक
सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई है।
- शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹1.33 लाख
- ऑलटाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख (सिर्फ एक महीने में भारी उछाल)
- मौजूदा स्थिति: अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक 18 हजार सस्ता हो चुका है।
चांदी की कीमतों में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.66 लाख तक
चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। यह अपने ऑलटाइम हाई से काफी नीचे आई है।
- शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख
- ऑलटाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख (ऐतिहासिक बढ़त)
- गिरावट का आंकड़ा: पिछले 117 दिन में चांदी ₹1.20 लाख सस्ती हो गई है

