Business

चांदी ₹4,887 गिरकर ₹2.66 लाख पर आई, सोना आज ₹1,246 सस्ता

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 26 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 4,887 रुपए कम होकर 2.66 लाख रुपए पर आ गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,246 रुपए गिरकर 1.58 लाख रुपए हो गया है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
24₹1,57,611
22₹1,44,372
18₹1,18,208
14₹92,202

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर10 ग्राम 24 कैरेट
दिल्ली₹1,59,040
मुंबई₹1,58,890
कोलकाता₹1,58,890
जयपुर₹1,59,040
भोपाल₹1,58,940
पटना₹1,58,940
लखनऊ₹1,59,040
रायपुर₹1,58,890
अहमदाबाद₹1,58,940

सोर्स: goodreturns 26 मई 2026

सोने की कीमतों का सफर: ₹1.76 लाख से ₹1.58 लाख तक

सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई है।

  • शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹1.33 लाख
  • ऑलटाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख (सिर्फ एक महीने में भारी उछाल)
  • मौजूदा स्थिति: अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक 18 हजार सस्ता हो चुका है।

चांदी की कीमतों में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.66 लाख तक

चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। यह अपने ऑलटाइम हाई से काफी नीचे आई है।

  • शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख
  • ऑलटाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख (ऐतिहासिक बढ़त)
  • गिरावट का आंकड़ा: पिछले 117 दिन में चांदी ₹1.20 लाख सस्ती हो गई है
Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *